रायबरेली। यूपी के रायबरेली में चुनाव प्रचार के मकसद से प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंची। राहुल गांधी ने यहां चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर जमकर हमला, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा बिना कुछ बोले ही चली गईं। लोगों की उम्मीद थी कि प्रियंका पुराने अंदाज में लोगों को संबोधित करेंगी। राहुल ने यहां कहा कि हम बस तीन चीजें चाहते हैं- किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, जो उगाते हैं उसके लिए सही दाम। [# किस पार्टी को वोट देना है? पति-पत्नी में नहीं बन रही सहमति, कई घरों में क्लेश] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर पूरे उत्तर प्रदेश में यात्री निकाली थी। उत्तर प्रदेश के दो करोड़ किसान पीएम मोदी से कर्ज माफी की अपील कर रहे हैं। मैंने पीएम मोदी से कर्जा माफ के लिए मुलाकात की, जब मैंने मोदी जी से कहा कि किसान चाहता है उनका कर्जा माफ हो, मोदी जी का जवाब था (लंबी खामोशी)... मोदी जी ने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव आते ही पीएम ने भाजपा सरकार आते ही कर्जा माफ करने की बातें कहनी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। तब हमारी उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं थी। अगर पीएम मोदी चाहें तो 15 मिनटमें कर्जा माफ कर सकते हैं। पीएम मोदी ने बिहार में चुनावों से पहले भी लाखों करोड़ों रुपये देने का वादा किया, लेकिन चुनाव हारने के बाद उन्होंने बिहार को स्पेशल पैकेज नहीं दिया।
पीएम जहां जाते हैं, रिश्ता बनाते हैं, पर निभाते नहीं
PM मोदी ने वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों के साथ संवाद किया, देखें तस्वीरें
कृषि कानून LIVE : विज्ञान भवन में किसान और सरकार की 11वें दौर की वार्ता शुरू, देखें तस्वीरें
डेटा हार्वेस्टिंग : सीबीआई ने कैम्ब्रिज एनालिटिका और यूके की एक कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया
Daily Horoscope