• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी जापान से स्वदेश रवाना

PM modi on way back home from japan - World News in Hindi

ओसाका। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर शनिवार को स्वदेश रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा,सायोनारा (अलविदा) जापान! दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत हुई। मोदी ओसाका से दिल्ली के लिए रवाना।

मोदी भारत-जापान वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरूवार को जापान पहुंचे थे। शिखर सम्मेलन के बाद दोनों पक्षों के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें ऎतिहासिक नागरिक परमाणु समझौता भी शामिल रहा।

मोदी ने भारत-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम में भी शिरकत की और कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और जापान कारोबार संघ द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित किया। मोदी शनिवार को आबे के साथ टोक्यो से शिंकनसेन हाईस्पीड बुलेट रेल का दौरा कर कोबे पहुंचे और कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज संयंत्र का दौरा किया। मोदी ने टोक्यो और कोबे में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले दो वषों में यह मोदी की दूसरी जापान यात्रा रही। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

यह भी पढ़े

Web Title-PM modi on way back home from japan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm , modi, japan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved