• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी की मां ने बैंक पहुंचकर बदले पुराने नोट,केजरीवाल ने कसा तंज

गांधीनगर। पीएम नरेंद्र मोदी के नोट बैन की घोषणा के बाद करीब लाखों लोग रोजाना बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन अपने पास जमा किए पुराने नोट को बदलवाने के लिए खुद बैंक पहुंचीं। गांधीनगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में पीएम की मां ने फॉर्म भरकर 4500 रुपये बदलवाए। लेकिन केजरीवाल ने इस पर तंज कसा है व कहा है कि पीएम मोदी अपनी वृद्ध मां को कतार में खडा करवा कर राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि यदि कतार में लगने की जरूरत ही पडती तो मैं मां को बैंक नहीं भेजता, मैं खुद जाता। आपको पता ही होगी कि पांच सौ और हजार के नोटों को गैर कानूनी ठहराए जाने के बाद देश भर में इस मुद्दे पर चर्चा गर्म है। ऐसे हालात में पीएम की मां का खुद बैंक जाकर नोट बदलवाना देश के लोगों के लिए एक बड़ा संदेश है कि सभी को सरकार के इस फैसले का समर्थन करना चाहिए।
मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ने पीएम की मां को दो हजार के नोट और 10-10 की गड्डी दी है। हीराबेन के साथ उनके बेटे पंकज मोदी थे। बैंक आकर हीराबेन वरिष्ठ नागरिकों की लाइन में खड़ी हुईं और अपनी बारी आने पर उन्होंने पैसे बदलवाए।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

यह भी पढ़े

Web Title-pm modi mother came to bank for exchange old notes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm, narender, modi, mother, came, bank, exchange, old, notes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gandhinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved