• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम अवार्ड के लिए रतिया और टोहाना की मंडियों का चयन

PM Award of Ratia and Tohana select markets - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। राष्ट्रीय कृषि बाजार के संयुक्त सचिव डॉ. अलका भार्गव और निदेशक रीचा गहार्वर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए गहनता से विचार विमर्श किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वे लघु सचिवालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने देश की सभी अनाज मंडियों में किए जा रहे विकास कार्यों और चल रहे खरीद कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश की 250 अनाज मंडियों में से लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पीएम अवार्ड हेतु विभिन्न राज्यों की विभिन्न अनाज मंडियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चयन की गई मंडियां 1 जनवरी से 14 जनवरी तक ऑनलाईन के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाएं। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी कम नगराधीश बिजेन्द्र भारद्वाज ने राष्ट्रीय कृषि बाजार के संयुक्त सचिव डॉ. अलका भार्गव व निदेशक रीचा गहार्वर को अवगत करवाया कि जिला फतेहाबाद (हरियाणा) में सात मंडियां है, जिनमें से 2 अनाज मंडियों रतिया व टोहाना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला के सभी मार्केट कमेटी सचिव और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

यह भी पढ़े

Web Title-PM Award of Ratia and Tohana select markets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehabad, fatehabad news, haryana news, haryana hindi news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved