बांसवाड़ा। छोटी सरवन पंचायत समिति के ब्लॉक स्तरीय रमत खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को मिलने वाली इनामी राशि अधिकारियों ने गोल कर दी तो खफा खिलाडिय़ों ने अधिकारियों के साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों को एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया और पुरस्कार की तय राशि देने के बाद ही ताला खोलने की बात पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पारितोषिक वितरण समारोह में सभी विजेता टीमों को शील्ड दी गई। इस पर खिलाडिय़ों ने इनामी राशि मांगी तो कार्यक्रम में मौजूद उप प्रधान नागेन्द मईड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष केशव निनामा, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रताप, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामलाल डिंडोर व पीटीआई बापूलाल खराड़ी ने बाद में देने की बात कही। इससे सभी टीमों के खिलाड़ी भडक़ गए और विवाद बढ़ता गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की तो उन्होंने भी बाद में ही देने की बात की। इससे खफा खिलाडिय़ों ने शाम करीब साढ़े छह बजे इन सबको घेरा और पंचायत समिति के एक कमरे में ले जाकर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खिलाडिय़ों से समझाइश की, पर वे इनामी राशि मिलने के बाद ही ताला खोलने की बात पर अड़े रहे। रात सवा नौ बजे तक यह सभी ताले में ही बंद थे और बाहर खिलाडिय़ों के साथ ग्रामीणों की भीड़ डटी हुई थी। खेल प्रतियोगिता जिला प्रमुख रेशम मालवीया और उपखण्ड अधिकारी विजय पण्ड्या के सान्निध्य में शुरू हुई थी। दोपहर बाद कई ग्राम पंचायतों के खिलडिय़ों ने प्रतियोगिता की इनामी राशि कम मिलने की आशंका पर खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद राशि का आश्वासन मिला तो खेलने को तैयार हुए थे।
demo pic
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope