सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के लिए कृत संकल्प है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। डॉ. शांडिल सोलन शहर के वार्ड न. 9 में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त उपस्थित जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन में नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के लिए 26 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही इस मिनी सचिवालय को लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। मिनी सचिवालय के बनने से जिला एवं शहरवासियों को लगभग सभी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे जहां कार्य सुगमता से बिना समय गवाए होंगे वहीं लोगों के धन और समय की बचत भी होगी। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सोलन शहर के सभी वार्डों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों में पैदल पथ का निर्माण एवं सौन्दर्यकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शहर के सभी वार्डों को मल निकासी योजना से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा धन स्वीकृत कर दिया गया है तथा शीघ्र ही इस स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शहर में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वयं भी सचेत रहं तथा किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति एवं वस्तु को देखते ही पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि वार्ड न. 9 में विभिन्न विकास कार्य के लिए 1.50 लाख रुपये शीघ्र ही उपलब्ध करवा दिए जायेंगे जबकि 1.50 लाख रुपये वित्त वर्ष 2017-18 के बजट से उपलब्ध करवाए जायेंगे।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर विभिन्न जन समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर एवं उपमण्डल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित अंतराल पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित करें ताकि लोगों को अपने घर के समीप ही त्वरित समाधान प्राप्त हो सकें। वार्ड न. 9 के पार्षद पुनित शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।
उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिए 3 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन साहनी, ग्राम पंचायत पौधना के प्रधान संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के सचिव अधिवक्ता आदित्य सिंह ठाकुर, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माया राम अग्रवाल, व्यापार मण्डल सोलन के सुशील चौधरी, पूर्व पार्षद विशाल वर्मा, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, नगर परिषद सोलन के कनिष्ठ अभियन्ता बीएस ठाकुर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवेश ठाकुर, वार्ड न. 9 के स्थानीय निवासी एवं अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope