जिलामुख्यालय के निकटवर्ती रतननगर कस्बे में देर रात सफेद कार में सवार आये चार-पांच बदमाशों ने ज्वैलरी शोप पर पिस्तौल की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया और गहने लूट कर फरार हो गये। वारदात के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बन्द कर दिया और मूर्ति सर्किल के पास प्रर्दशन करते हुए जाम लगा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इधर माहौल तनावपूर्ण होने के बाद एएसपी केशरसिंह शेखावत व एसडीएम राकेश कुमार मौके पर पहुुंचे। दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही लूट की घटना के आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा गत दिनों हुई चोरी की घटना का भी जल्दी पर्दाफाश किया जाएगा। जिस पर व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope