भरतपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भरतपुर फोटोग्राफी क्लब द्वारा स्थानीय पर्यटक स्वागत केन्द्र सारस चौराहा पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन काका रघुराजसिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपराज सिंह थे। इस मौके पर रघुराज सिंह ने भरतपुर में फोटोग्राफी के प्रति जागरुकता पैदा करने व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की सलाह दी। आयोजक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में भरतपुर एवं देश के नामी 40 फोटोग्राफरों के 150 से अधिक फोटो प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope