• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जलदाय मंत्री ने की जनसुनवाई

राजसमंद। हर गुरुवार को होने वाली जनसुनवाई के तहत जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी ने रेलमगरा पंचायत समिति में लोगों की समस्याओं को जाना और उन्हें मौके पर ही दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार सभी के विकास और कल्याण को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसान हित में किए जा रहे कार्यों की बदौलत आज किसान पूरी तरह खुश हैं। माहेश्वरी ने इस दौरान बिजली विभाग के अभियंताओं को जले हुए ट्रांसफार्मर 15 नवंबर तक और खराब बिजली मीटर 30 नवंबर तक बदलने के निर्देश भी दिए। जलदाय मंत्री ने बिजली विभाग के अभियंताओं को अपने मोबाइल स्विच आॅफ नहीं रखने और किसानों के सभी काॅल उठाकर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के भी निर्देश दिए। यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-phed minister hearing public problems
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: phed, minister, hearing, public, problems, rajsamand, rajasthan, news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved