• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएचडी ठेकेदारों की खुलेआम दबंगई

phd contractors openly dabangai - Karauli News in Hindi

करौली। जिला मुख्यालय स्थित पीएचडी विभाग में पीएचडी ठेकेदारों की दंबगई खुलेआम देखी जा रही है। जिससे सबसे अधिक परेशान हैं विभागीय अधिकारी और कर्मचारी। ऐसा ही मामला सामने आया है जेईएन के साथ। जब उसकी ओर से ठेकेदार की बात नहीं मानने और कहे अनुसार बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने पर महिला अधिकारी को अभद्रता झेलनी पड़ी। जिसके बाद पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार रामलखन मीना के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, महिला को अपमानित करने और बदतमीजी करने का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। मीना ने भांकरी गांव में लगाए 6 नलकूपों का काम पूरा नहीं करने की बजाय पूरा पेमेंट उठाने की कोशिश में था और इसे लेकर जबरदस्ती जेईएन से हस्ताक्षर कराने की फिराक में था। घटना के बाद महिला कई घंटों तक अपने कार्यालय में बैठी रोती रही। लेकिन किसी अधिकारी ने ठेकेदार के सामने बोलने की जहमत नहीं उठाई। जबकि पहले भी कई अधिकारी ठेकेदारों की बदतमीजी के शिकार हो चुके हैं। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-phd contractors openly dabangai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karauli, news, rajasthan, phd, contractors, openly, dabangai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved