नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार रात पेट्रोल के दाम 2.21 रूपए व
डीजल के दाम 1.79 रूपए प्रति लीटर बढाने का ऎलान किया है। नई दरें
शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
बता दें,तेल दाम में बढोतरी क्रूड के दाम बढने के कारण की गई है। [@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]
तेल विपणन
कंपनियों ने 30 नवंबर को पेट्रोल13 पैसे महंगा,डीजल 12 पैसे लीटर सस्ता
किया था जबकि 15 नवंबर को पेट्रोल के दाम 1.46 रूपए व डीजल के दाम 1.53
पैसे प्रति लीटर घटाए थे।
इससे पहले तेल कंपनियों ने दीवाली पर्व गुजरने के बाद पेट्रोल के दाम 89
पैसे व डीजल के दाम 86 पैसे प्रति लीटर बढाए थे जबकि 15 अक्टूबर को पेट्रोल
के दाम 1.34 रूपए व डीजल के दाम 2.37 रूपए बढाए थे। तब पेट्रोल के दाम में
दो महीने में वह छठी वृद्धि थी।
बता दें,पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है।
ये तेल कंपनियों के जिम्मे है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने
15 व 30 तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं।
भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे: PM मोदी
राहुल गांधी देश के सबसे निराश और हताश नेता : शिवराज
सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम, शिवपाल
Daily Horoscope