• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा की जनता विकास की राजनीति को अपनाया: अभिमन्यु

People of Haryana adopted politics of development: Abhimanyu - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पांच महत्त्वपूर्ण नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत से साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता ने परिवारवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद की राजनीति को नकारते हुए विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो यह पांचों नगर निगम हरियाणा के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आज की जीत से साबित होता है कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की नीतियों के साथ है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों और भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह की नेतृत्व क्षमता की जीत है।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने करनाल, हिसार, रोहतक, पानीपत और यमुनानगर के नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में अभूतपूर्व जीत पर हरियाणा की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने हर तरह की नकारात्मक राजनीति को नकार कर हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबका साथ-सबका विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2014 के विधानसभा चुनावों में भी परिवारवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद को हराया था और एक बार फिर इन्हें हरा दिया।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने हरियाणा को प्रगतिपथ पर ले जाने का कार्य किया है। सरकार ने जहाँ नौकरियों ने भ्रष्टाचार को खत्म किया वहीं पूरे हरियाणा में एक समान विकास किया। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में भाजपा की जीत हरियाणा की जनता की तरफ से दिया गया बड़ा सन्देश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है और अधिकतर दल तो इन चुनावों में अपने चुनाव चिन्ह पर लडऩे की हिम्मत भी नहीं कर पाए थे। वित्त मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि हमारी सरकार प्रदेश की अढ़ाई करोड़ जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People of Haryana adopted politics of development: Abhimanyu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finance minister capt abhimanyu, municipal corporation, mayor post, bjp nominees, wins, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved