• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बैंक के सामने गुस्साए लोगों का प्रदर्शन,लाठीचार्ज

गाज़ियाबाद। नोटबंदी के फैसले के बाद अब जनता का गुस्सा फूटने लगा है। तीन दिन बैंक बंद के बाद जब आज बैंक खुले तो लोगों की भीड़ भी बैंक के सामने दिखाई दी। ऐसे में बैंक में पैसे ना होने की वजह से लोगों का गुस्सा सड़क पर नजर आया। यहां के बैंकों में पर्याप्त नकदी उपलब्ध नहीं होने का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने मंगलवार को लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को जाम कर दिया। आईसीआईसीआई और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने जब कहा कि उनके पास जितनी नकदी थी सभी बांट दी गई तो इन शाखाओं के सामने पैसे लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए गाजियाबाद जिले के डासना में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर धरना दिया। इस राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस ने फिर बल प्रयोग किया। लेकिन, प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैलगाड़ियां और ट्रैक्टर खड़े कर दिए और फिर से धरने पर बैठ गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जाम लगाने के लिए कई लोग सड़क पर लेट गए तो वहीं महिलाओं के अंदर सबसे ज्यादा गुस्सा नजर आया । इस बीच मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी । महिलाओं ने आरोप लगाया कि बैंक के बाहर महिलाओं के साथ बदतमीजी की जाती है।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

यह भी पढ़े

Web Title-People demonstrate outside the bank
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people demonstrate outside the bank, people, demonstrate, outside , bank, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved