• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में इस्तेमाल किए पानी की कीमत चुकाएं केजरीवाल- मजीठिया

Pay the price of water in Delhi used Kejriwal- Majithia - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अरविन्द केजरीवाल पंजाबियों से वोट मांगने से पहले दशकों से पंजाब से दिल्ली को दिए जा रहे पानी की कीमत चुकाएं. केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली को इस प्रस्ताव का सम्मान रखते हुए पानी का बकाया देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने पंजाब दौरे के दौरान कहा था कि पंजाब के पास पडोसी राज्यों हरियाणा या राजस्थान को देने के लिए पानी नहीं है। मगर दिल्ली वापस जाते ही उन्होंने कहा कि दिल्ली और हरियाणा को पंजाब से पानी मिलना चाहिए। आप के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप द्वारा कपूरी में लगाया मोर्चा पूरी तरह फ्लॉप हो गया था क्योंकि उस में किसी भी व्यक्ति ने भाग नहीं लिया. इसलिए घुग्गी को पंजाब के पानी की रक्षा के लिए अब दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर मोर्चा लगाना चाहिए और पानी की कीमत लेने के बाद ही यह मोरचा उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आप नेताओं की स्टंटबाज़ियों से वाकिफ हो चुके हैं और उन्होंने टोपी वालों पर ऐतबार करना बंद कर दिया है. आप नेताओं को पंजाब के लोगों का विश्वास दोबारा जीतने के लिए केजरीवाल के घर के सामने मोर्चा लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कितनी अजीब बात है की केजरीवाल पंजाब आ कर जो बात करते हैं दिल्ली पहुँच कर पलट जाते हैं. पंजाब के लोग उस पर कैसे यकीन कर सकते हैं ? पंजाब के लोग ऐसे व्यक्ति पर यकीन नहीं करेंगे जिस की पहली वफादारी दिल्ली के साथ और दूसरी अपनी जन्म भूमि हरियाणा के साथ है। मजीठिया ने कहा की घुग्गी के जरिये पंजाब के गवर्नर बीपी सिंह बदनौर के पास जा कर एसवाईएल मामले को तीन महीने के लिए यथावत स्थिति में रखने की मांग करना बेहद अजीब है. इसके लिए दी गयी दलील बेहूदा है. उन्होंने कहा की केजरीवाल और उसकी टीम चुनाव तक इस मुद्दे को दबा कर रखना चाहते हैं और वह इस निर्णायक घडी में राज्य के हितों की रक्षा नहीं करना चाहते। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आप नेताओं को गाड़ी में बिठा कर दिल्ली को रवाना कर दें। पिछले हफ्ते जब राष्ट्रपति के हवाले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था तो समूचा राज्य इस संकट से निबटने के लिए एकजुट हो गया था और सभी राजनीतिक दलों से भी समर्थन कि अपील की थी. पर हैरानी की बात है कि केजरीवाल ने ऐसे नाज़ुक समय में भी पंजाब के हितों के समर्थन में एक शब्द नहीं बोला।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

यह भी पढ़े

Web Title-Pay the price of water in Delhi used Kejriwal- Majithia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pay the price of water in delhi used kejriwal- majithia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved