हमीरपुर। केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर के क्रीड़ा प्रांगण में चल रहा खेल दिवस 2016-17 बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। खेल दिवस का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य आरसी शर्मा ने मशाल प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का सम्पूर्ण जीवन तन और मन रूपी गाड़ी से चलता है। व्यायाम, खेल शारीरिक विकास करते हैं तथा शिक्षा, चिन्तन-मनन से व्यक्ति का मानसिक विकास होता है। [@ ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी]
उन्होंने कहा कि खेल के अनेक रूप हैं। कुछ खेल बच्चों के लिए होते हैं, कुछ बड़ों के लिए, कुछ वृद्धों के लिये होते हैं जबकि कुछ खेलों को खेलने के लिए विशाल मैदानों की आवश्यकता नहीं होती लेकिन उनमें मनोरंजन और बौद्धिक विकास अवश्य होते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है । खेल दिवस का शुभारम्भ स्वागत नृत्य के साथ प्रारम्भ हुआ तदोपरान्त कक्षा पहली से पांचवी के छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्राथमिक विभाग के छात्रों ने लेमन रेस, मेंढक रेस, रिले रेस, बाधा दौड़ आदि में भाग लिया तथा सेकेण्डरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कबड्डी, चेस, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, 100 मीटर, 400 मीटर रिले रेस आदि में भाग लिया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेल दिवस के अवसर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
नवनीत राणा की गिरफ्तारी पर संसद की विशेषाधिकार समिति ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को तलब किया
आईपीएल : आरसीबी को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंची
लंबी दूरी वाले यात्रियों को अब ट्रेन में मिलेगा गर्म खाना, साइड वेंडिंग की सुविधा शुरू
Daily Horoscope