• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धार्मिक कार्यक्रम में सम्मलित हुए संसदीय सचिव

Parlimantary seceretry participate in religious function - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता ने भिवानी में लक्षचण्डी महायज्ञ में आहुती डालने के बाद कहा कि यज्ञ भगवान राम के समय से होते आए हैं। क्योंकि यज्ञ से मन, दिमाग, स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। बता दें कि शेखावटी ब्राहृकुमारी आश्रम में 4 दिसंबर से 12 दिसंबर तक लक्षचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ का शुभारंभ राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया था। गुप्ता ने कहा कि विज्ञान भी मानती है कि यज्ञ से स्वास्थ्य व पर्यावरण स्वच्छ रहते हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में गीता जयंती समारोह मना रहा है। जिसमें देश भर के सभी जिलों व विदेशों तक के प्रतिनिधि यहां भाग ले रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। वहीं पूरे प्रदेश में हर विभाग के साथ उनके स्वास्थ्य विभाग में भी खाली पदों के सवाल पर उन्होने कहा कि कांग्रेस के 50 साल के गढे भरने में समय तो लगेगा ही।


जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

यह भी पढ़े

Web Title-Parlimantary seceretry participate in religious function
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hinidi news, haryana, haryana news, bhiwani, bhiwani news, dr kamal gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved