• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संसदीय सचिव ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, सुनीं समस्याएं

बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने खाजूवाला, पूगल एवं दंतौर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर त्वरित निस्तारण का विश्वास दिलाया। डॉ. मेघवाल ने खाजूवाला के करणीसर भाटियान में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि मेले, पर्व और त्योहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं। त्योहारों के दौरान परस्पर मेलजोल और समन्वय में वृद्घि होती है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बीकानेर की पहचान है तथा इसे बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी निभाने की जरूरत है। डॉ. मेघवाल ने पूगल उपखण्ड मुख्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने खाजूवाला में गिफ्ट सेंटर के एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर भंवर दास स्वामी, संसदीय सचिव के प्रवक्ता राकेश सहोत्रा, जगदीश नंदीवाल, प्रहलाद तिवाड़ी, ओम शास्त्री, राकेश चितलांगिया, विनोद भोभरिया, भोजराज मेघवाल, धरमपाल बिश्नोई, सद्दीक हुसैन, सम्मूखां तथ ओम पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

यह भी पढ़े

Web Title-Parliamentary Secretary visit rural areas in bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parliamentary, secretary, visit, rural, areas, bikaner, dr- vishwanath meghwal, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved