• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संसदीय सचिव एवं न्यास अध्यक्ष ने किया नारी निकेतन का अवलोकन

बीकानेर। संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने पवनपुरी स्थित नारी निकेतन का अवलोकन किया। मेघवाल और रांका ने नारी निकेतन परिसर में मस्त मंडल सेवा संस्था द्वारा बालिका गृह के लिए बनाए जा रहे नए भवन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित नक्शे के अनुसार किया जाए। संसदीय सचिव ने नारी निकेतन, बालिका गृह और शिशु गृह का भी अवलोकन किया। नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं द्वारा बनाई गई सजावटी सामग्री देखकर वे अभिभूत हो गए। नारी निकेतन अधीक्षक कविता स्वामी ने बताया कि महिलाओं द्वारा अखबारी कागज से फोटो फ्रेम, ट्रे, सजावटी झूले आदि बनाए गए हैं। इसी प्रकार कपड़ों पर कशीदाकारी भी की गई है। स्वामी ने महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री की प्रदर्शनी लगाने की अनुमति सरकार दिलाने का आग्रह किया। संसदीय सचिव एवं न्यास अध्यक्ष लगभग एक घंटे बच्चों के साथ रहे। ससंदीय सचिव ने बालिका गृह के बच्चियों को चॉकलेट बांटी। उनकी रहन-सहन तथा शिक्षा-दीक्षा की जानकारी ली। दोनों ने बच्चों के साथ टेनिस खेला और कहा कि इन बच्चों को आधारभूत सुविधाओं की कमी नहीं रहे। उन्होंने शिशु गृह के बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान बालिका गृह अधीक्षक किशनाराम, दिनेश यादव, पवन महणोत, कुलदीप यादव, महावीर चौपड़ा, विक्की गहलोत आदि मौजूद थे।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Parliamentary Secretary and the Chairman of the UIT Overview Nari Niketan in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parliamentary secretary dr, vishwanath meghwal, chairman, uit bikaner, overview, nari niketan, bikaner, news of bikaner, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved