• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

परमजीत सिंह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन होंगे

Paramjit Singh, Chairman of Improvement Trust Jalandhar - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। अाखिरकार डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी मेंबर परमजीत सिंह रायपुर को मना ही लिया। डिप्टी सीएम खुद अाज रायपुर के घर अाए अौर उन्हें व उनके भाई जसपाल सिंह ढेसी के साथ लंबी मीटिंग की। उसके बाद मीडिया से बातचीत दौरान डिप्टी सीएम ने एेलान किया कि परमजीत सिंह रायपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन होंगे। साथ ही उन्हें अकाली दल में पंजाब का उप-प्रधान बनाया है। रायपुर को मनाने के बाद कैंट से अकाली उम्मीदवार सरबजीत सिंह मक्कड़ की एक मुश्किल खत्म हो गई है। अब बारी जिला अकाली दल के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी की है। अभी ये साफ नहीं है कि चन्नी को डिप्टी सीएम मनाएंगे या नहीं। बता दें कि मक्कड़ को कैंट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सबसे बड़ा विरोध परमजीत सिंह रायपुर, उनके भाई जसपाल सिंह ढेसी अौर गुरचरण सिंह चन्नी कर रहे थे। रायपुर अौर ढेसी ने हाल ही में कैंट में बड़ा इक्ट्ठ करके अपनी ताकत दिखाई थी।
हालांकि चन्नी ने सुखबीर के प्रोग्राम के बाॅयकाट के अलावा मक्कड़ की पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। चन्नी का कहना था कि उनकी इजाजत के बिना मक्कड़ ने उनकी तस्वीर होर्डिंग पर लगाई। उसके बाद पार्टी ने उन्हें मनाने का प्रयास नहीं किया।
ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू

यह भी पढ़े

Web Title-Paramjit Singh, Chairman of Improvement Trust Jalandhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paramjit singh, chairman of improvement trust jalandhar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved