• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेंथर दिखा, डरा गांव, जयपुर से आई रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

Panther Show, scaring villager, caught by Rescue Team - Ajmer News in Hindi

अजमेर। नागौर के बासनी गांव में एक बार फिर पेंथर दिखाई देने से दहशत फैल गई। पेंथर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और थांवला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पेंथर को जयपुर से आई टीम ने ही रेस्क्यू किया और जयपुर ले गई। बासनी गांव में रविवार दोपहर पेंथर की आवाज सुनाई देने पर लोग सकते में आ गए। पुलिस थाना थांवला व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेंथर को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। टीम पेंथर को ढूंढ़ रही थी कि अचानक पेंथर झाडिय़ों में घुर्राते हुए दिखा। इससे लोग डर गए। काफी देर मशक्कत के बाद जयपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई। जयपुर रेस्क्यू टीम ने बेहोश कर पेंथर पर काबू पाया गया। बाद में टीम पेंथर को इलाज के लिए जयपुर ले गई। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-Panther Show, scaring villager, caught by Rescue Team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panther, show, scaring, villager, caught, rescue, team, ajmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved