• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली महोत्सव का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व : बुटेल

Palampur Holi historical and mythological significance: Butel - Kangra News in Hindi

पालमपुर(कांगडा)। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने की। बुटेल ने कहा कि पालमपुर होली का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व है और यह मेला लोगों की अटूट आस्था का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके उत्थान और विकास के लिए हम सबको को मिल कर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 में पालमपुर होली को राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा प्राप्त हुआ है और सरकार तथा लोगों के सहयोग से पालमपुर होली महोत्सव का अपना विशेष स्थान है।
उन्होंने पालमपुर के लोगों, संस्थाओं और विभिन्न विभागों का महोत्सव की सफलता के लिए हर प्रकार के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तनमयता से कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने होली महोत्सव को अधिक आकर्षक, मनोरंजक और सफल बनाने के लिए लोगों के सुझाव भी आमंत्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महोत्सव में प्रत्येक वर्ग जिनमें महिला, पुरूष और बच्चों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। महोत्सव में अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ बेबी-शो, फ्लावर-शो, डोग-शो इत्यादि, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक आकर्षक बनाने के प्रयास किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए बॉलावुड, पंजाबी, पाहड़ी कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों और विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम भी प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। बैठक का संचालन एसडीएम पालमपुर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय होली महोत्सव अजीत भारद्वाज ने किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल का बैठक में विशेष रूप में शिरकत करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये सभी सुझावों को होली महोत्सव समिति द्वारा अमल में लाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिये अधिक मनोरंजक गतिविधियों को शामिल किया जायेगा। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष राधा सूद, नगर पार्षद, रोशन लाल चौधरी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, डीएसपी विकास धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और होली महोत्सव समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

[@ जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Palampur Holi historical and mythological significance: Butel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: holi, historical, mythological, significance, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved