• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार का महल ध्वस्तः एएसपी दिव्या मित्तल के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

Palace of corruption demolished: Bulldozers run at ASP Divya Mittals farm house - News in Hindi

उदयपुर। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उदयपुर में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुई एएसपी दिव्या मित्तल के रिसोर्ट पर शुक्रवार अल सुबह बुलडोजर चला। दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार हुई अजमेर एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित नेचर हिल रिसोर्ट पर यह कार्रवाई हुई है। यूआईटी के आला अधिकारी एक रात पहले ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए वहां मौजूद सभी लोगों को दूसरी होटल में शिफ्ट करवाया। रात में ही पूरे रिसोर्ट को खाली करवाया गया। यूआईटी ने इससे पहले 23 फरवरी को पहला नोटिस आरोपी दिव्या मित्तल और निलंबित सिपाही सुमित जाट को भेजा था। इसमें पूछा था कि यूआईटी की ओर से फार्म हाउस और खेती के लिए स्वीकृत जमीन के पट्टे पर बिना भू उपयोग परिवर्तन के व्यवसायिक गतिविधियां क्यों चलाई जा रही हैं। इस नोटिस के बाद 1 मार्च को फिर से नोटिस दिया गया और शुक्रवार अलसुबह दिव्या मित्तल के रिसोर्ट पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई। बता दें कि दिव्या मित्तल अजमेर में एसओजी एडिशनल एसपी पद पर थी। दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Palace of corruption demolished: Bulldozers run at ASP Divya Mittals farm house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corruption, bulldozers, asp divya mittal, farm house, udaipur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved