• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिलावल भुट्टो बन सकते हैं विपक्ष के नेता

इस्लामाबाद। पाकिस्तमान पीपल्स पार्टी ने एक बडा फैसला लिया है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने विपक्ष का नेता बदलने का फैसला किया है। पीपीपी ने बिलावल भुट्टो को विपक्ष का नेता बनाने का फैसला लिया है। ज्ञातव्य है कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चेयरमैन हैं। नेता विपक्ष खुर्शीद शाह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अब बिलावल भुट्टो को नेता विपक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। हांलांकि खुर्शीद शाह ने कहा कि वे आसिफ अली जरदारी के निर्देशन में बिलावल भुट्टो को संसदीय राजनीति में सलाह देते रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आसिफ अली जरदारी ने कहा था कि बिलावल भुट्टो सिंध प्रांत के लरकाना से चुनाव लडेंगे। जब मीडियाकर्मियों ने पीपीपी के प्रवक्ता से बिलावल भुट्टों के नेता विपक्ष बनने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होनें कहा कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है, वे पीपीपी के चेयरमैन हैं और वो जरूरत पडने पर नेता विपक्ष की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही प्रवक्ता ने पत्रकारों को यह भी बताया कि यह अचानक लिया गया फैसला नहीं है बल्कि गंभीर मंत्रणा के बाद यह फैसला पार्टी ने लिया है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan: Bilawal Bhutto likely to become Leader of Opposition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan people party, bilawal bhutto, bilawal bhutto to be leader of opposition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved