• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UN में कश्मीर पर पाक की उलटी पडी चाल

न्यू यॉर्क। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने और मानवाधिकार हनन का आरोप लगाए जाने पर भारत ने पड़ोसी मुल्क को करारा जवाब दिया। भारत ने पलटवार करते हुए कहा कि उसके नागरिकों ने लगातार पाकिस्तान के ‘प्रॉक्सी आतंकवादी’ हमलों को सहा है और इन हमलों के जरिए पाकिस्तान क्षेत्रीय प्रभुता के एजेंडे को आगे बढ़ाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर मयंक जोशी ने ‘राइट ऑफ पीपल टु सेल्फ-डिटर्मिनेश’ विषय पर आयोजित एक सेशन के दौरान कहा, ‘पाकिस्तान, जिसके खुद के नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से महरूम हैं और जिसने भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा है, वह भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के जरिए आत्मनिर्णय के अधिकार का हनन करता है और क्षेत्रीय प्रभुता स्थापित करने के एजेंडे को बढ़ाता है।’ पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए जोशी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वह लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाता है। जोशी ने कहा, ‘सच्चाई तो यह है कि महिलाओं और बच्चों सहित भारत के हजारों मासूम नागरिक पाकिस्तान के उन छद्म आतंकी हमलों से पीडि़त हैं जिन्हें हमारे इलाकों में अंजाम दिया जाता है।’ जोशी ने कहा कि भारत ने बार-बार यह कहा है कि पाकिस्तान व्यवहार्यता के सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए अपने पड़ोसियों के क्षेत्र पर निगाहें गड़ाने के बजाए अगर अपने समाज के समक्ष पेश चुनौतियों की ओर ध्यान देगा, तभी वह अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए काम कर सकेगा।
पाकिस्तान का यह था आरोप
यह भी पढ़े :डिंपल ने कहा-ट्रेनी सीएम ने इतना काम कर दिया
यह भी पढ़े :अखिलेश की रथयात्रा से पहले भिड़े समर्थक, पहुंचे मुलायम, शिवपाल भी

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan abuses self determination to bolster its own agenda: India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: un, pakistan, self determination, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved