• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 15 वाहन सीज

overload vehicles  condemn in jalore - Jalore News in Hindi

जालोर। जिलेभर में बेलगाम दौड़ते ओवरलोड वाहन जब आमजन की जिंदगी के लिए संकट बनने लगे तो पुलिस के एक अधिकारी ने इस पर अंकुश लगाने की ठानी और एक ही रात में 15 ओवरलोड वाहनों को सीज कर लिया। दरअसल, जिले के विभिन्न हिस्सों में लम्बे अर्से से ग्रेनाइट स्लैब से भरे ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से असरकारक कार्रवाई का अभाव रहा है। इससे कई बार भीषण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं रात के समय तय गति के बजाय फर्राटे से दौड़ते ओवरलोड वाहनों से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार रात तेज गति से चलते ओवरलोड वाहनों को सीज किया। इन सभी ओवरलोड ट्रकों में ग्रेनाइट स्लैब भरे हुए हैं। साथ ही इनमें ग्रेनाइट स्लैब को सुरक्षित परिवहन करने के बजाय इन्हें खुला रखा गया था। इधर, कार्रवाई के बाद शहर से ओवरलोड वाहनों का गुजरना मंगलवार सुबह से रुका रहा।

यह भी पढ़े

Web Title-overload vehicles condemn in jalore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: overload vehicles condemn in jalore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved