पानीपत। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूवार को समालखा के गांव हथवाला के पास यमुना पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। पुल पर करीब 133 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, सांसद अश्वनी चोपड़ा, प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार व स्थानीय विधायक रविंद्र मच्छरौली मौजूद रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री एसजीआई कॉलेज से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पुल की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने भूमि पूजन को लेकर हुए हवन यज्ञ में आहूति डाली। इसके बाद जनता को बिना कोई संबोधन दिये ही वो वहां से रवाना हो गए। जिसके चलते लोगों के बीच कुछ नाराजगी जरूर दिखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यमुना पर पुल का निर्माण होने से दोनों प्रदेशों के लोगों को फायदा होगा।
पुल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि जल्द से सौगात मिल सके। सीएम ने आप द्वारा एचएसएससी के चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति पर सवाल उठाने पर सीएम ने कहा कि आलोचना करना विपक्ष का काम है। ऐसे में हवा में बाते करने से कुछ नहीं होने वाला है। सच्चाई की सुनवाई होती है, झूठ की नहीं।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope