• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हमारा इतिहास प्रत्येक क्षेत्र में गौरवशाली उदाहरणों से भरा है: देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सूचना केन्द्र में विज्ञान भारती द्वारा आयोजित प्रथम अजयमेरू विज्ञान मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम प्रो. देवनानी ने कहा कि भारत एक महान देश है। हमारा प्राचीन इतिहास प्रत्येक क्षेत्र में गौरवशाली उदाहरणों से भरा पड़ा है। विज्ञान के क्षेत्रा में भी हमने पूरे विश्व को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत की यह प्राचीन परम्परा विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्रा में झलकती है।
भगवान श्री गणेश के सिर पर हाथी के सिर का प्रत्यारोपण हो, महाभारत में संजय का धृतराष्ट्र को युद्व का आंखो देखा हाल बताना हो या अजंता एलोरा की गुफाओं में सैंकड़ों सालों से संरक्षित भित्ती चित्रा हो यह सभी भारत की समृद्ध वैज्ञानिक परम्परा को दर्शाते हैं। अंग्रेजों की गुलामी के दौरान हमारी इस महान विरासत को षड्यंत्र पूर्वक पाठ्यक्रम और इतिहास के साक्ष्यों से हटा दिया गया। राज्य सरकार देश के इस प्राचीन गौरव को पुन स्थापित करने के लिए पूरी गम्भीरता से प्रयास कर रही है। हमने राष्ट्र गौरव से जुड़े प्रत्येक नाम को पाठ्यक्रम में जोडऩे का प्रयास किया है। यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शनी लगायी है। इस प्रदर्शनी को और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। राज्य स्तर पर विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग अपने प्रयास और तेज करेगा।



सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

यह भी पढ़े

Web Title-Our history is full of examples in each area glorious
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: our, history, examples , each, area, glorious, ajmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved