• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुद्दाविहीन विपक्ष को भ्रामक बयानबाजियों का सहाराः कांग्रेस

Opposition misleading people- Congress - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल व अन्य भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर केन्द्र प्रायोजित परियोजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं कर पाने और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के काम को लटकाने के लगाए गए आरोपों को निराधार, झूठा व राजनीति से प्रेरित बताया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने एक बयान में कहा कि आज प्रदेश में मुद्दाविहीन विपक्ष है। चार वर्ष के कार्यकाल में विपक्ष अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है तथा अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमें हैरानी हो रही है कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग की घोषणा होते ही भाजपा के नेताओं ने इस पर प्रचार शुरू करते हुए सरकार की आलोचना शुरू कर दी है। इससे यह बात सपष्ट होती है कि नितिन गडकरी को लाकर भाजपा ने उनसे प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग की घोषणाएं एक सोची-समझी चाल के अंतर्गत अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते करवाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने में 250 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्चा आना है जो प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार से मांगा था, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा को सरकार की आलोचना करने के बजाये केन्द्र सरकार के समक्ष इन योजनाओं को गति प्रदान करने की बात उठानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग की घोषणा करना भाजपा का महज राजनीतिक स्टंट था। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के नेता इस तरह की तथ्यहीन बयानबाजी मात्र अपनी नाकामियों और हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा लिए गये नोटबन्दी के गलत फैसले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिना तैयारी के लिये गये नोटबंदी के फैसले से आम जनता प्रभावित हुई है इसमें छोटे व्यापारी, मजदूर, किसान, बागवान व ईमानदार लोग परेशान हैं। इस फैसले से देश में बेरोजगारी और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किये गये वायदों से बढ कर काम किया है। हर क्षेत्र में समान विकास करवाया है। कांग्रे सरकार के इन अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता चुनाव में अपनी मुहर लगाएगी और पार्टी 2017 में पुनः सरकार बनाएगी। तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition misleading people- Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition, misleading, people, congress, dhumal, bjp, himachal news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved