• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विपक्ष ने पहुंचाई सदन की गरिमा को ठेस : कौल सिंह

Opposition brought the dignity of the House: Kaul Singh - Kangra News in Hindi

धर्मशाला। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष जनहित मुद्दों पर सदन में चर्चा ही नहीं करना चाहता। सतापक्ष ने नोटबंदी को लेकर सदन में चर्चा करना चाही मगर विपक्ष ने भ्रष्टाचार के उपर बिना बजह हंगामा कर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। कौल सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जो सदन के भीतर किया वे दुर्भागयपूर्ण था जिससे लगता है कि विपक्ष को लोकतंत्र पर विश्वास ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष ने उन मुद्दो पर चर्चा करवाने से इंकार कर दिया जो मुद्दे न्यायालय में विचाराधीन है तो विपक्ष को भी विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का सम्मान करना चाहिए था न कि विधानसभा अध्यक्ष के इर्द-गिर्द खड़े होकर नारे लगाने चाहिए थे, यह कोर्ट में मानहानि का केस बनता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष इस पर क्या कार्रवाई करते हैं यह उन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में विकास के कार्य किए है। जनहित मुद्दों पर चर्चा हो सकती है पर विपक्ष नहीं चाहता सदन में ऐसा हो। प्रदेश में डाक्टरों की कमी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न में उन्होंने कहा कि प्रदेश में डाक्टरों की कमी है अगर प्रदेश में 600 डाक्टर भी होंगे तो वे उनको तत्काल नौकरी देंगे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition brought the dignity of the House: Kaul Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opposition, brought, dignity, house, kangra news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kangra news, kangra news in hindi, real time kangra city news, real time news, kangra news khas khabar, kangra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved