अजमेर। बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपे जाने का विरोध कर रही कांग्रेस ने गुरुवार को मंत्री वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल के अजमेर में आवासों पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस का आरोप है कि 20 फरवरी को होने वाले करार में सरकार अपने चाहने वालों को फायदा पहुंचाना चाहती है। सरकार की गलत नीतियों का जनता पर विपरीत असर पड़ने वाला है, लेकिन दोनों मंत्री चुप बैठे हैं। इस मामले में कांग्रेस ने 18 फरवरी को अजमेर बंद रखने का एलान किया है। [# इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पूर्व घोषणा के अनुसार आज शहर कांग्रेस कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी और महिला व बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के अजमेर स्थित आवासों पर जमा हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां ढोल बजा कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व मंत्रियों के पुतले फूंक कर विरोध प्रदर्शित किया। कांग्रेसियों ने जनता के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope