जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सडक़ों की खराब स्थिति के कारण यातायात को एक ओर से ही चलने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के मलबे के कारण बने गड्ढों और राजमार्ग तंग हो जाने के कारण करीब 300 किलोमीटर लंबी यात्रा में 12 घंटे से भी ज्यादा का समय लग रहा है, जिसमें आमतौर पर छह से सात घंटे लगते हैं। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर
देख लेते हैं ये बच्चे] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अधिकारियों के मुताबिक, कई भूस्खलनों और बर्फबारी के कारण सर्दियों के पूरे मौसम में राजमार्ग को बार-बार बंद करना और खोलना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कश्मीर घाटी में सामान की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इस एकमात्र सडक़ मार्ग के बंद हो जाने के कारण कई बार जरूरी सामान के दाम में भी बेतहाशा वृद्घि हो जाती है।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope