पटियाला। पंजाब के अनेकों नौजवान विदेशों में पढ़ाई करने के लिए जा रहे हैं जिससे पढ़ाई के साथ अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें। लेकिन अब विदेशों में भारतीयों के मौत की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। ऐसी ही घटना देखने को मिली नाभा ब्लाक के गांव पहाड़पुर में जहां एक किसान का इकलौता बेटा सरबजीत सिंह का यूरोप के साइप्रस में भारतीय मूल के लडक़ों ने कत्ल कर दिया। मृतक सरबजीत सिंह दो माह पूर्व ही पढ़ाई के लिए यूरोप गया था। इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है और वह अब मृतक सरबजीत के शव को भारत लेकर आने के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगा रहे है। [@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
जानकारी के अनुसार परिवार ने बहुत ही खुशी के साथ अपने बेटे को दो माह पूर्व आठ लाख रुपए लगाकर पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। लेकिन परिवार को क्या मालूम था उनके बेटे की वहां पर मौत हो जाएगी। इस घटना का पता मृतक के पिता बलविन्दर सिंह को तब लगा जब साइप्रस पुलिस की तरफ से गुरूवार को उनके घर फोन आया कि आपके बेटे का कत्ल हो गया है। जानकारी के अनुसार जब 13 के करीब लडक़े जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे तो वहां आपस में किसी बात को ले कर लड़ाई हो गई और बाद में सरबजीत सिंह कुछ अन्य लडक़ों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस हमले में शामिल चार लडक़े हरियाणा के बताए जा रहें है। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि हमले में सम्मलित तीन लडक़ों की पुलिस तलाश कर रहीं है।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope