• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

AAP विधायक गुलाब सिंह सूरत में अरेस्ट

सूरत। दिल्ली पुलिस ने आप विधायक गुलाब सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आपको जानकारी दें कि जबरन वसूली के एक मामले में जांच के दौरान सहयोग ना करने के आरोप में मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया था। इससे पहले गुलाब सिंह सूरत के उमरा पुलिस स्टेशन सरेंडर करने भी पहुंचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गुलाब सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस गुलाब सिंह को गिरफ्तार करने पहले ही गुजरात पहुंच चुकी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुलाब सिंह के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं उन्हें फर्जी बताते हुए कहा है कि बीजेपी घबराहट में है इसलिए बीजेपी के अधीन दिल्ली पुलिस ये सब कर रही है। वहीं गुलाब सिंह का कहना है कि मैं गिरफ्तारी से डरता नहीं हूं।

यह भी पढ़े

Web Title-one more aap mla arrested from Gujarat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: one more, aap, mla, arrested, gujarat, surat, matilala, delhi police, arvind kejriwal, rally, gujrat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved