• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सडक दुर्घटना में एक की मौत

One killed in road accident - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर एरिया मे जी टी रोड पर पिक अपवैन और ट्रक की टक्कर मे एक युवक की मौत हो गई। थाना सदर थानेसर मे दिये अपने बयान मे गौरव वासी कौना थाना पिंजौर जिला पंचकूला ने बताया कि वह तथा उसका साथी कुलदीप पिकअप वैन चलाते हैं। शनिवार रात्रि वो पिकअप मे सामान लेकर चण्डीगढ जा रहे थे जब वो गाँव सांवला के पास पहुँचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलदीप उम्र 30 साल की मौका पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामान लेने के बहाने लैपटाप चोरी थाना सदर एरिया के गाँव किशनपुरा से दो युवको ने दुकानदार को चकमा देकर एक लैपटाप चोरी कर लिया। थाना सदर थानेसर मे दी अपनी शिकायत मे सुरेन्द्र कुमार वासी किशनपुरा ने बताया कि उसकी गाँव मे ही मोबाईल के सामान की छोटी सी दुकान है। शनिवार सायं दुकान पर दो अन्जान युवक आये और उन्होने मोबाईल की लीड खरीदी तथा दो हजार का नोट दिया। उसके पास खुले पैसे नही थे तो वह पडोसी से खुले पैसे लेने चला गया पीछे से उन युवको ने उसकी दुकान मे रखा लैपटाप चोरी कर लिया। खुले पैसे नही मिलने के कारण सामान वापस देकर अपना दो हजार का नोट भी ले गये। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रात को दुकान से चोरी
थाना शहर एरिया से चोरो ने एक दुकान से नकदी चोरी कर ली है। थाना शहर थानेसर मे दी अपनी शिकायत मे रविन्द्र सिहँ वासी सैक्टर 13 ने बताया कि रेलवे रोड पर उनकी किताबों की दुकान है। रात को चोरो ने दुकान के पीछले हिस्से से दुकान मे घुसकर गल्ले मे रखी 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने ममला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-One killed in road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: one killed in road accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved