जालोर। सांचौर से सटे गुजरात बॉर्डर के गावं नेनावा की सरहद में सोमवार को जीप पलटने से एक जने की मौत गई। जबकि, सात व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजस्थान व गुजरात सीमा पर स्थित नेनावा बोर्डर पर सिदपुुर गुजरात से सांचौर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी के सामने ऊंटनी आ गई। जिस कारण जीप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार सिद्धेश्वर निवासी आम्बाराम (60) पुत्र गणेशाराम पुरोहित की मौत हो गई। हादसे में 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सांचौर में स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार जारी है। नेनावा ग्राम में सडक़ हादसे में घायल लोग एक ही परिवार के थे। जो गुजरात के सिद्धपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर सिद्वेश्वर आ रहे थे। घायलों में रणछोड़ भाई पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, पुनमाराम पुरोहित, रामचन्द्र पुरोहित, वीराराम पुरोहित, बंसत कुमार पुरोहित, चेलाराम पुरोहित जो गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से दो घायलों को गुजरात रैफर किया गया है।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope