• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जयपुर संभाग की करेंगी जनसुनवाई

On Friday, the hearing will be the chief of the division Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शुक्रवार 9 सितम्बर को 8, सिविल लाइन्स पर जयपुर संभाग की जनसुनवाई करेंगी। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से जयपुर संभाग के अलवर, दौसा, जयपुर, झुन्झुनूं एवं सीकर जिलों के आमजन के अभाव अभियोग सुनेंगी।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की थी। प्रदेश के कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई का पहला चरण पूरा हो गया। उसके बाद इस शुक्रवार से मुख्यमंत्री संभागवार आमजन की जनसुनवाई करेगी। यह जनसुनवाई जयपुर संभाग के आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए है।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास 13, सिविल लाइन्स पर नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था भी है, जहां अधिकारी लोगों के अभाव-अभियोग सुनकर उनका निराकरण करते है। मुख्यमंत्री आवास पर हो रही जनसुनवाई में जो प्रकरण मुख्यमंत्री स्तर के होते है, उन्हें अधिकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखते है और उन पर मुख्यमंत्री निर्णय कर जनता को राहत पहुंचाती है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रीगण भी नियमित रूप से जनसुनवाई कर रहे हैं। सम्पर्क पोर्टल एवं जिला, उपखण्ड तथा ब्लाॅक स्तर पर भी होती है जनसुनवाई जिला, उपखण्ड तथा ब्लाॅक स्तर पर भी अधिकारी जनसुनवाई करते है। इसके अलावा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल और हैल्पलाइन के माध्यम से भी आमजन की समस्याओं के शीघ्र और सरल समाधान की व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोगों को राजधानी के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उनका समय व पैसा भी बर्बाद न हो।

यह भी पढ़े

Web Title-On Friday, the hearing will be the chief of the division Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan cm house, 8 civil lines, cm vasuandhra raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved