• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिन्दा जली वृद्धा, घरवालों को सुबह पता चला

Old woman burnt alive, family members found out this morning - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। कामां कस्बे की इन्दिरा कॉलोनी में सोमवार रात एक वृद्धा की जिन्दा जलने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे कामां अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। यहां इन्दिरा कॉलोनी में 80 वर्षीय वृद्धा जयदेई पत्नी मूलचंद जागिड़ रात में घर में कमरे में अकेली सो रही थी। सुबह करीब 6 बजे परिजन आए तो उन्हें कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी, जिस पर अंदर देखा तो परिजन देखकर चौक गए। कमरे में वृद्धा का शव जला हुआ था। जिस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। परिजनों ने बताया कि वृद्धा बीड़ी पीती थी, हादसा बीड़ी से होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि वृद्धा का शव पूरी तरह से जल गया था और जिस खाट पर सो रही थी, वह भी जलकर राख हो गई। पुलिस फिलहाल हादसा बता रही है।

500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-Old woman burnt alive, family members found out this morning
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: old woman, burnt, alive, family, member, found, morning, bharatpur, news of bharatpur, bharatpur news, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved