• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएसयूआई ने गरीब बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

NSUI text distributed to poor children - Bundi News in Hindi

बून्दी । राजस्थान कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट के जन्मदिवस पर आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रमों में गुरूवार को जिला एनएसयूआई की ओर से उंदालिया की डूंगरी कच्ची बस्ती में गरीब विद्यार्थीयों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सत्येश शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही अबोध बालक को सुबोध नागरिक तक ले जाती है। उन्होने कहा कि हमे पीडितों की सेवा मे आगे रहना चाहिये। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पार्षद रोहित बैरागी ने कहा कि कार्यक्रमों में 1100 विद्यार्थीयों को पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी। राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने कहा कि समाज का बहुत बडा तबका वर्तमान में भी शिक्षा से वंचित है। इन हालातों को सुधारने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व सभापति सदाकत अली, बून्दी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय तम्बोली,एनएसयूआई की प्रदेश सचिव रेणु हाडा, छात्रा संघ अध्यक्ष पूजा धाबाई, छात्र नेता पीयूष शर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राकेश गोचर, हिमालय वर्मा, गोरव शर्मा आदि ने विद्यार्थीयों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया।

यह भी पढ़े

Web Title-NSUI text distributed to poor children
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nsui text distributed to poor children, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved