अहमदाबाद। एक एनआरआई कपल ने पैसों के लिए गोद लिए बच्चे की हत्या कर दी। घटना गुजरात के जूनागढ इलाके की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि जिस कपल ने बच्चे को गोद लिया था, वे फिलहाल लंदन में हैं। पुलिस ने उन दोनों के लिए खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। [@ बाबा का चमत्कार या लोगों का अंधविश्वास!] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मृतक का नाम गोपाल है। 13 वर्षीय गोपाल को एनआरआई दंपत्ति आरती लोकनाथ और कंवलजीत सिंह ने गोद लिया था। दंपत्ति ने बच्चे के नाम से 1.20 करोड रुपए का इन्श्योरेंस किया। इस इन्श्योरेंस की रकम पाने के लिए दंपत्ति ने गोपाल की हत्या की साजिश रची। इस हत्या में नितिश नाम का एक व्यक्ति भी शामिल है।
दरअसल गोपाल 8 फरवरी को नितिश, हरसुख पटेल और महादेव के साथ राजकोट से अपने घर मालिया जा रहा था। तभी रास्ते में केसोड के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोपाल पर चाकूओं से हमला कर दिया। घायल अवस्था में गोपाल को राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope