नई दिल्ली। दिल्ली में ओपेन टैरेस पर भी रेस्टोरेंट चलाने की इजाजत देनी
चाहिए, क्योंकि दुनिया भर में इसे चलाना वैध है और पर्यटकों को भी यह
ज्यादा लुभाता है।
यह बात नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के अध्यक्ष रियाज
अमलानी ने गुरूवार को यहां संस्था की सालाना आमसभा में कही।
एनआरएआई की
34वीं आमसभा (एजीएम) में अमलानी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था का वैश्विक
स्तर पर महत्व धीरे-धीरे बढता जा रहा है।
देश का खाद्य सेवा उद्योग साल 2016 में 3,09,110 करोड रूपये रहा, जो कुल
खाद्य बाजार का 11 फीसदी है। इसमें भी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का बाजार सबसे
ब़डा है और यह कुल 32,885 करो़ड रूपये का रहा। हालांकि, रेस्टोरेंट की
संख्या के मामले में मुंबई के बाद दिल्ली का स्थान है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope