• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब ‘तीसरी आंख’ में कैद होगी कार्रवाई, नहीं लग सकेगा अनर्गल आरोप

Now the action will capture in third eye - Jaipur News in Hindi

जयपुर। रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करवाना और पकड़े जाने पर अधिकारियों पर ही गलत आरोप लगा देना अब चालक-परिचालक को महंगा पड़ सकता है। जरूरत पडऩे पर अब पूरी कार्यवाही को यात्रियों की मौजूदगी में वीडियो क्लिप में कैद किया जाएगा, ताकि कोई अधिकारियों पर अनर्गल आरोप नहीं लगा सके। राजस्थान रोडवेज की बसों के संचालन और मॉनिटरिंग रिपोर्ट में यह सामने आया है कि उडऩदस्ते बसों की चेकिंग कम कर रहे हैं लेकिन, इसका कारण भी सामने आया है। बसों की चेकिंग के दौरान बिना टिकट के मामले सामने आने के बाद परिचालक उडऩदस्तों पर ही रिश्वत मांगने या दुव्र्यवहार करने, छेड़छाड़ करने जैसे आरोप लगा देते हैं। इसके डर से बसों की चेकिंग भी कम होने लगी थी। अब ऐसा नहीं चलेगा। उडऩदस्ते बिना किसी भय के कार्रवाई को अंजाम दे सकें, इसलिए प्रबंधन ने नियमों में संशोधन किया है। इस बारे में राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक, राजेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि चालक-परिचालक बिना टिकट किसी को यात्रा नहीं करवाएं और ऐसा होने पर उडऩदस्ता उनके खिलाफ कार्रवाई करे। जिससे रोडवेज में राजस्व रिसाव पर अंकुश लगाया जा सके। उडऩदस्ते के खिलाफ कोई शिकायत मिलेगी तो जांच के अनुसार कार्रवाई होगी।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-Now the action will capture in third eye
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now, action, capture, third eye, rsrtc, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved