• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब 24 तक हाईवे पर नहीं लगेगा टोल

now highways toll free till november 24 - Delhi News in Hindi

नयी दिल्ली। सरकार ने यातायात की सुचारू आवाजाही के लिये राष्ट्रीय राजमार्गोü पर टोल से छूट की समयसीमा बढाकर 24 नवंबर कर दी है। बडे नोटों पर पाबंदी की 8 नवंबर को की गयी घोषणा के बाद इससे पहले, यह छूट 11 नवंबर तक दी गयी थी। बाद में इसे बढाकर 14 नवंबर और फिर 18 नवंबर किया गया था। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, राष्ट्रीय राजमार्गो पर वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिये टोल को अब 24 नवंबर की आधी रात तक निलंबित करने का फैसला किया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय राजमागोंü पर गाडियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने तथा नकदी समस्या से जूक्ष रहे लोगों को राहत प्रदान करने के मकसद से किया गया है। पांच सौ और 1,000 रूपये के नोटों पर पाबंदी के बाद से बैंकों तथा एटीएम पर नकद निकासी के लिये लंबी कतारें देखी जा रही हैं। टोल निलंबित की तारीख बढाए जाने के संदर्भ में सभी कंपनियों, परिचालकों तथा कर संग्रह करने वाली अन्य एजेंसियों को निर्देश जारी किये गये हैं। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

यह भी पढ़े

Web Title-now highways toll free till november 24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national highwaysmtoll free, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved