• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब देहली से अमृतसर आने लगी हेरोइन

Now heroine comes from delhi to amritsar - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। भारत-पाक के मध्य उत्पन्न हुए तनावपूर्ण सम्बन्धों के मद्देनजर सीमा पर बीएसएफ की सख्ती के कारण तस्करों को हेरोइन की तस्करी करने में अत्यंत कठिनाई पेश आ रही है। जिसके कारण तस्करों ने गुजरात, नेपाल ,जम्मू-कश्मीर की सीमा, रेलवे और अन्य रास्तों से हेरोइन मंगवाना प्रारंभ कर दिया है। अब अमृतसर से देहली जाने की बजाए हेरोइन देहली से अमृतसर आ रही है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नारकोटिक्स और सुरक्षा एजेंसियों ने देहली से अमृतसर को लाई जा रही कई हेरोइन की कई छोटी खेप पकडऩे मैं सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है की अफगानिस्तान में पैदा होने वाली हेरोइन की प्रोसेसिंग पाकिस्तान में होती है। वहां से एक लाख रुपए किलो के हिसाब से चलने वाली हेरोइन भारत में तीन लाख की हो जाती है। यह भी पता चला है की अब पंजाब में भी इसकी काफी खपत होने लगी है ! अमृतसर, तरनतारन ,गुरदासपुर और फिरोजपुर जिलों में जो लोग पहले स्मेक का नशा करते थे वह अब हेरोइन का नशा करने लगे हैं। जिसके कारण इन जिलों में ही 50-55 किलो हेरोइन की खपत होने लगी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-Now heroine comes from delhi to amritsar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, punjab, punjab news, amritsar, heroine, bsf, drugs, punjab crime, punjab police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved