• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्दी नहीं, इस कारण से नगर-निगम के कर्मचारियों की छूटी कंपकंपी

Not from cold municipal staff shiver with this reason - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम में गुरुवार की सुबह कुछ ज्यादा ही सर्द रही। सर्दी भी ऐसी कि अधिकारियों और कर्मचारी की कंपकंपी छूटती रही। दरअसल, लेटलतीफ अधिकारी-कर्मचारियों के लिए गुरुवार की सुबह ठीक नहीं रही। सुबह नियत समय पर मेयर अशोक लाहोटी नगर निगम पहुंच गए। इस समय केवल 20 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी ही निगम पहुंचे थे। मेयर के आने से यहां हडक़ंप मच गया। एक-दूसरे को फोन होने लगे। मेयर साहब आ गए, आप कहां हो? वे नाराज हो रहे हैं। पूरा निगम खाली है। नए मेयर अशोक लाहोटी कई दिन से देख कर रहे थे कि अफसर और कर्मचारी कितने बजे आते हैं। उनके कामकाज का क्या तरीका है। वे तय समय पर आकर कितने बजे जाते हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। कई दिन वॉच करने के बाद अंतत: लाहोटी गुरुवार सुबह नियत समय से दो मिनट पहले नगर निगम पहुंच गए। यहां पहुंचे तो गिने-चुने कर्मचारी और अफसर ही निगम पहुंचे थे। मेयर ने सभी कमरों में जाकर देखा कि अटेंडेंस के क्या हाल हैं। इसके बाद यहां मौजूद अटेंडेंस रजिस्टर भी मेयर ने जब्त कर लिए। जो पहुंचे उनसे भी बात की और जो लेट आए उनसे भी। पूछा- कहां थे अब तक, क्या रोज ही ये हाल रहता है। फिर एक-एक कर कर्मचारी और अधिकारी अपने रुटीन के हिसाब से लेट आना शुरू हो गए। मेयर ने एक-एक कर सबकी क्लास ली। पूछा- क्या समय है ऑफिस आने का। कहां थे अब तक? क्या रोज ही यही हाल रहता है? कुछ चुप रहे, कुछ बोले, सर फील्ड में थे। रोज वहीं से लौटकर आते हैं। कुछ की हालत बेहद खराब थी। कुल मिलाकर निगम में गुरुवार की सुबह की शुरुआत बेहद हडक़ंप मचाने वाली थी।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

यह भी पढ़े

Web Title-Not from cold municipal staff shiver with this reason
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cold, jaipur nagar nigam, municipal, staff, shiver, reason, ashok lahoti, jaipur, news of jaipur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved