सुल्तानपुर। परिवार का मुखिया बीमारी के चलते
वर्षों पहले दुनिया से रुखसत हो चला। विधवा पत्नी मझला आंख से दिव्यांग है। एक
जवान बेटा था बुढ़ापे का सहारा वो भी बीते साल दुर्घटना में गुजर गया। परिवार में
दो बेटियां व विधवा महिला गरीबी के चलते टूटे छप्पर के नीचे ठंड की रातें काट रही
हैं।
[@ पुल नहीं तो वोट नहीं, 2 दर्जन गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एेलान ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
ग्रामीणों की मानें तो वर्ष 2015-16 में रुदौली
को समग्र गांव लोहिया में चयनित किया गया। शासन की मंशानुरूप गरीबों को पक्की छत
मिलने की उम्मीद भी जागी। लोहिया गांव होने पर डेढ़ सौ परिवारों की सूची लोहिया
आवास आवंटन के लिए जिला कार्यालय भेजी गई थी। जिसमें से जांच के बाद 25 गरीबों का
चयन लोहिया आवास के लिए किया गया। सूची में गरीब विधवा मझला का नाम सबसे ऊपर था।
हालांकि बाद में सेक्रेटरी ने आवास आवंटन की सूची में फेरबदल कर सुविधा शुल्क की
मांग की। परिवार का भरण-पोषण किसी तरह कर पाने वाले के लिए आवास आवंटन के लिए रकम
दे पाना काफी मुश्किल था। जिसके चलते आवास की सूची से इस गरीब का नाम हटा दिया गया
और उसे यह कहकर समझा दिया गया कि तुम्हें मकान बाद में मिलेगा। लेकिन वह दिन अभी
तक नहीं आया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो पच्चीस आवासों का
चयन जिले से किया गया था। परंतु बाद में उन्नीस लोहिया आवास ही निर्मित किये गये।
छह आवास नहीं बनाये गये। मझला के अलावा भानू पुत्र शिवशंकर, दिलीप पुत्र लल्लू,
पार्वती पत्नी रिंकू रैदास, कंसराज पत्नी रामसुख, रानी पत्नी दिनेश ये सभी
ऐसे परिवार हैं जिनके पास छप्पर तक दुरुस्त नहीं हैं। अपने आवास के इंतजार में आज
भी ये गरीब विकास खंड कार्यालय के चक्कर लगा रहें हैं, लेकिन न तो जिम्मेदार
अधिकारी इनकी बात सुनते हैं और न ही जनप्रतिनिधि सुनते हैं। एडीओ पंचायत रामजी
मिश्र की मानें तो लोहिया आवास आवंटन में जिले से ही चयन होना था। चयन के बाद इन
गरीबों को आवास क्यों नही मिला।
इसकी जानकारी ऊपर से नही मिली है। बिडीओ
सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2015-16 में चयनित समग्र गांव लोहिया रुदौली में
जांच के बाद आवास आवंटन हुआ था। शिकायत मिली है तो जांच की जाएगी।
भारतीय व्यापारिक समुदाय का बड़ा फैसला, तुर्की और अजरबैजान के साथ व्यापारिक संबंधों का पूर्ण बहिष्कार
मनोज तिवारी का भारतीय सेना को सलाम, रिलीज करेंगे ‘सिंदूर की ललकार’
मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई 4 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो सप्लायर गिरफ्तार
Daily Horoscope