• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनओसी बंद करने पर सरकार ने प्रदान की राहत

NOC on the government to provide relief to close - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर । प्रगति लेन वेलफेयर सोसायटी (रजि.) के सदस्यों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बिजली का मीटर लगाने और लोड बढ़ाने के लिए नगर निगम से एन.ओ.सी. लेने के प्रावधान को रद्द करने पर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे बड़ी राहत करार दिया है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने कहा कि सरकार द्वारा एनओसी. का प्रावधान किए जाने से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े कई कार्य रुके पड़े थे और अब यह फैसला रद्द होने से व्यवसाय से जुड़े कार्य हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोसायटी का एक शिष्टमंडल सीएम के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद से मिला था और इस व्यवस्था को बंद करने की मांग की गई थी। जिस पर सरकार ने यह राहत भरा फरमान जारी किया है। इस मौके पर बिरोजा यूनियन के अध्यक्ष इंद्रपाल सूद, संजीव सूद, राकेश मल्होत्रा, तिलक राज शर्मा, यशपाल, नीरज गैंद, राजेश शर्मा, राजू सैनी, रमन कुमार, राजीव कुमार, सुमन शर्मा, दिनेश शर्मा, पीयूष सूद, सोनू टंडन, बिमल सैनी, हरिंदर सैनी, राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-NOC on the government to provide relief to close
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hoshiarpur, hoshiarpur news, punjab news, punjab hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved