उदयपुर। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। उदयपुर में भी कुछ ही दिनों में दिन का पारा करीब सात डिग्री गिरा है। वहीं, रात के पारे में एक ही दिन में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उदयपुर का न्यूनतम तापमान करीब साढ़े 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। अचानक बढ़ी सर्दी ने लोगों की दिनचर्या ही बदल कर रख दी है। सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। इन दिनों चल रही शीतलहर से दिन में भी धूजणी छूट रही है। सुबह देर तक कोहरा छाया रहता है, ऐसे में धूप से राहत पाने के लिए लोगों को करीब 10 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें सर्दी से कुछ राहत मिल पाती है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। सर्दी बढऩे के साथ ही अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीजों के साथ ही अस्थमा के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। [@ 25 वर्ष पूर्व हुए अन्याय की लडाई लड़ रहे चमेरा-3 के विस्थापित]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope