• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई को कोई ताकत महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकती: मोदी

news no any force can seperate mumbai from maharastra modi - India News in Hindi

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र की अपनी पहली रैली सिंधखेडा में काग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने महाराष्ट्र को विभाजित करने का प्रयास करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए लोगों को आश्वास्त किया कि जब तक वह दिल्ली में हैं, तब तक कोई ताकत न तो राज्य को विभाजित कर सकती है और न ही मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर सकती है।

 आदिवासी बहुल जिले धुले की इस चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस के नेता कपास और प्याज के बारे में झूठ फैलाते रहे हैं, अब उन्होंने नया झूठ बोलना शुरू किया है। वे कह रहे हैं कि महाराष्ट्र को विभाजित कर दिया जाएगा। क्या देश में ऎसा पैदा हुआ है, जो शिवाजी की भूमि को बांट सके! मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं कि जब तक मैं दिल्ली में हूं, दुनिया की कोई ताकत न तो महाराष्ट्र को बांट सकती है और न ही मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी ऎसा समय में आई है जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मोदी पर आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने का उनका छिपा एजेंडा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र एक ऎसा राज्य है, जिसमें देश को वृदि्ध के पथ पर आगे ले जाने की क्षमता है और मुंबई इसके केंद्र में है। महाराष्ट्र, मुंबई के बिना हिंदुस्तान भी अधूरा है। महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनते ही नीतियां बदलेंगे। महाराष्ट्र में सरकारों ने पिछले 15 साल में दो पीढी बर्बाद कर दीं। 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र का मुक्ति दिवस होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी तो हम किसानों को फायदा पहुंचाएंगे, क्योंकि हम कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं करते। उन्होंने कहा कि 60 महीने पूरे होने पर मैं पाई-पाई का हिसाब दूंगा। हमने वादे चुनाव जीतने के लिए नहीं, लोगों के विकास के लिए वादे किए हैं। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के बिना देश नहीं बढेगा, महाराष्ट्र में देश को दौडाने की ताकत है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना ज्यादा कीचड फेंकोगे उतने ही कमल खिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पर ब्याज का बोझ बढ गया इसलिए उसने आत्महत्या की। ब्याज इतना बढ जाता था कि चुका नहीं पाता था। हर साल करीब 3700 किसानों ने आत्महत्या की। 3700 परिवार के बच्चे अनाथ हो गए। किसानों के इन हत्यारों को सजा होनी चाहिए। मोदी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में एक साल में 1 करोड खाते खुलते थे। हमने आकर एक सप्ताह में गरीबों के 1 करोड खाते खोल दिए। भविष्य में गरीब को साहूकार के पास जाने की जरूरत नहीं पडेगी। यह काम मैंने पक्का तय कर लिया है। महाराष्ट्र में तेज गति से विकास हो, आदिवासियों का कल्याण हो, इसी अपेक्षा के साथ हम आगे बढे। मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में पांच रैलियां करनेवाले हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-news no any force can seperate mumbai from maharastra modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seperate mumba, maharastra, modi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved