• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एनडीटीवी पर बैन लगाना निंदनीय:नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला निंदनीय है। यह कदम मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने जैसा है।

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका उन्हें लागू करती है और न्यायपालिका कानूनों की व्याख्या करने के साथ ही उनका उल्लंघन करने वालों को सजा देती है। वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समसामयिक विषयों पर लोगों को जागरूक कर उनकी राय बनाने में मीडिया एक बडी भूमिका निभाता है।

नीतीश ने कहा,भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व से हम सभी अवगत हैं। मीडिया लोगों की आवाज उठाने में सहायक बनकर अधिकार एवं शक्ति के दुरूपयोग को रोकती है। केंद्र सरकार द्वारा एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध लगाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया का होना जरूरी है।

यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के

यह भी पढ़े

Web Title-nitish kumar condemns ban on ndtv india news channel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitish kumar, condemn, ban, ndtv india, news channel, freedom of expression, gag, emergency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved