• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जयपुर मेयर निर्मल नाहटा का इस्तीफा

जयपुर। नगर निगम जयपुर के मेयर निर्मल नाहटा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्षदों के बढ़ते असंतोष, हिंगोनिया गौशाला में गायों की मौत में लापरवाही, शहर की सफाई व्यवस्था में असफल रहना मेयर के इस्तीफे का कारण बना है। इसके साथ ही सीतापुरा स्थित मेरीगोल्ड होटल में भाजपा पार्षदों की बाडेबंदी कर दी गई है। बुधवार सवेरे दस बजे नए मेयर का चुनाव होगा।

मेयर को हटाने की रणनीति 15 दिन पहले ही बन गई थी। राजपाल सिंह के नगरीय विकास मंत्री के हटते ही जयपुर मेयर का इस्तीफा आना चर्चा में बना हुआ है। सिंह ने ही निर्मल नाहटा को मेयर बनाने में रणनीति बनाई थी। पार्षद दल की बैठक में लगातार सभी भाजपा पार्षदों ने मेयर को बदलने की मांग की थी। इसके साथ ही हिंगोनिया गौशाला में गायों की मौत में लापरवाही सामने आई थी। इसके साथ ही तीन समितियों के अध्यक्षों का इस्तीफा होना भी एक कारण है। इसके साथ ही जयपुर शहर में सफाई व्यवस्था की हालत बेहाल थी। लगातार सफाई में जयपुर देश के अन्य शहरों के मुकाबले पिछड़ता जा रहा था। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी ढीला चल रहा था।
निगम के मेयर का
चुनाव बुधवार को
मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?

यह भी पढ़े

Web Title-Nirmal Jaipur Mayor resigns NAHATA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur mayor nirmal nahata resign , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved